धन क्या है और धन के पाँच नियम क्या है | Five rules of wealth Hindi

धन क्या है और धन के पाँच नियम क्या है
धन क्या है और धन के पाँच नियम क्या है
आज हमसब जानेंगे की धन क्या है, और धन के नियमों के बारे में जानेंगे, की धन को आप कैसे सुरछित रख सकते हैं, साथ ही आप अपने जीवन में इन नियमों को अपनाकर अधिक से अधिक पैसा कमा सकते हैं, तो चलिए आगे जानते है। दोस्तों इस लेख में आगे आप “धन क्या है और धन के पाँच नियम क्या है” के बारे में पढ़ने वाले हैं।

धन क्या है और धन के पाँच नियम क्या है ? 

पैसा एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा आप आज के ज़माने के इस भौतिक सुख को प्राप्त कर सकते हैं, यदि आपके पास बहुत सारा पैसा हो तो आप अपने ऐसो आराम को खरीद सकते है जहाँ चाहे वह घूम सकते है।
दुनिया के अधिकतम सुख को प्राप्त कर सकते है, यानि धन के माध्यम से वो सब कर सकते है जो धन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है, जो आप प्राप्त करना चाहते है।
इस दुनिया में ऐसे भी कुछ लोग हैं, जिनके पास बहुत सारा धन-दौलत है। और बहुत सारे ऐसे लोग भी है जिनके पास अपना जरुरत पूरा करने के लिए भी पैसा नहीं है।
क्या आपने कभी सोचा है की ऐसा क्यों है की इसी दुनिया में कुछ ऐसे लोग है जिनके पास बहुत सारा पैसा है और ऐसे बहुत सरे लोग है जिनके पास पैसो की बहुत तंगी है।
तो दोस्तों ऐसा होने का कारण धन के नियमो का होना है। धन के कुछ नियम होते है। जो लोग धन के इस नियम को जानते है, और धन के नियमों को अपने जीवन में पालन करते है, वो अपने जीवन में बहुत धन-दौलत बनाते हैं।
और जो लोग इस नियम को नहीं जानते वो पैसो की कमी का सामना कर रहे होते हैं, तो आगे हमसब जानेंगे की वो नियम क्या है। “धन क्या है और धन के पाँच नियम क्या है”
यह धन का नियम प्रसिद्द पुस्तक “बैबिलोन का सबसे अमीर आदमी” से लिया गया है, आप चाहे तो आप इस पुस्तक को खरीद कर पढ़ सकते है, मैं इस पुस्तक का लिंक निचे दे रहा हूँ।

धन किसे कहते हैं?

धन को इस प्रकार से परिभासित किया गया है की “ऐसी कोई भी वस्तु जिसका कुछ मूल्य” हो धन कहलाता है।  जिसके माध्यम से हम अपने जरुरत के सामानों का एक-दूसरे से आदान प्रदान कर सकें।

धन की परिभाषा :-

धन/पैसा मूल्यवान वित्तीय संपत्ति या भौतिक संपत्ति का एक रूप है जिसके माध्यम से किसी भी वस्तु का आदान- प्रदान किया जाता है, तथा जिसे लेनदेन में इस्तेमाल किया जा सकता है। धन का होना हमारे जीवन में बहुत ही जरुरी है क्योंकि आज कल के इस मोर्डर्न टाइम में एक अच्छा जीवन जीने के लिए धन का होना बहुत ही जरुरी है।  

धन के प्रकार या धन कितने प्रकार के होते हैं ?

धन के दो प्रकार हैं पहला भौतिक धन और दूसरा आध्यात्मिक धन

आर्थिक सिद्धांत क्या है ?

धन को कमाने और सुरछित करने के पाँच नियम होते है। मैंने इन नियमो को प्रभावशाली बनाने तथा अच्छे से समझने के लिए नियमो के लिखावट में थोड़ा परिवर्तन किया है। धन बढ़ाने के उपाय, आप अपने जीवन में आगेलिखे गए नियमो को पालन कर धन को बढ़ा सकते हैं। 

धन के पाँच नियम निम्निलिखित है।  

  • धन का पहला नियम : –

“धन उस आदमी के पास खुशी- खुशी और बढ़ती मात्रा में आता है जो अपने आमदनी का पच्चीस प्रतिशत (25 %) हिस्सा अपने तथा पाने परिवार के लिए बचता है।”

विस्तार से समझें :- इस नियम में यह बताया गया है की धन उस आदमी के पास बहुत ज्यादा मात्रा में आता है जो अपने कमाई का पचीस प्रतिशत (25 %) हिस्सा को अपने तथा अपने परिवार के भविष्य के लिए बचाता है। अपने परिवार के लिए चिंता करता है और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए सोचता है धन उस इंसान के घर में बढ़ती मात्रा में और तेजी से आता है।
  • धन का दूसरा नियम :- 

“धन उस समझदार मालिक के लिए जमकर मेहनत करता है, जो धन के लिए लाभकारी काम खोजता है।  यह मवेशियों के तरह तेजी से बढ़ता है।”
विस्तार से समझें :- जो आदमी अपने धन को मुनाफा देने वाले ब्यापारों/ कामो में निवेश करता है, उसका धन मुनाफा देने वाले ब्यापारों में निवेश करने से बढ़ते रहता है। और पैसा से पैसा बनते रहता है। इस तरह से अगर वो आदमी लगातार लाभ देने वाले ब्यापारो में निवेश करता रहता है, तो उस आदमी का धन धीरे-धीरे बहुत ज्यादा बढ़ाते चला जाता है।
  • धन का तीसरा नियम :- 

” धन उस सावधान मालिक के पास सुरछित रहता है, जो इसका निवेश सिर्फ समझदार लोगो की सलाह से करता है।” 

विस्तार से समझें :-  आज कल के इस दुनिया में हर आदमी अधिक से अधिक धन / पैसा कमाना  चाहता है, इस वजह से जहाँ भी उसे लगता है, की जहाँ से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है वहाँ वह आदमी बिना किसी समझदार आदमी का सलाह लिए अपना पैसा निवेश कर देता है,
और अधिकांस्तर यह होता है, की उसका पैसा डूब जाता है। क्यों की उस आदमी को अच्छे से उस ब्यापार/ काम के बारे में पता नहीं होता है। इसलिए धन के इस तीसरे नियम में यह बताया गया है की आपका धन तभी सुरछित रहता है, जब आप इसका निवेश समझदार लोगों की सलाह से करते हैं। जो उस ब्यापार/ निवेश के बारे में जानते हैं।
  • धन का चौथा नियम :- 

“धन उस आदमी से दूर चला जाता है जो इसका निवेश उन ब्यवसायो या उद्देश्यों के लिए करता है जिनसे वह परिचित नहीं है और जिनकी अनुशंसा समझदार लोग नहीं करते हैं।”

विस्तार से समझें :- धन को यदि आप ऐसे ब्यापारो में लगते हैं, जिसके बारे में आप अच्छे से नहीं जानते हैं। या जिस ब्यापारों के बारे में अनुभवी लोग अच्छा नहीं बोलते हैं। जो उस ब्यापार के बारे में जानते हैं। तो ऐसे ब्यापारो में आपको निवेश नहीं करना चाहिए। क्योंकी ऐसे ब्यापारो में यदि आप आप निवेश करते है तो आपका पैसा दुब जाता है। जिन ब्यापारो में निवेश करने की सलाह अनुभवी लोग नहीं देते हैं।
  • धन का पाँचवा नियम :- 

“धन उस आदमी से दूर चला जाता है, जो इसके माध्यम से असंभव आमदनी हासिल करना चाहता है या जो चालबाज लोगों की लुभावनी सलाह मानता है। या जो इससे अपनी लुभावनी और रूमानी इच्छाओं के  लिए के लिए निवेश करता है। “

विस्तार से समझें :-

वैसा आदमी जो अपने धन से असंभव आमदनी हासिल करना चाहता है और जो चालबाज लोगों के लुभावनी सलाह मानता है अपनी लुभावनी इच्छाओं को मानता है, और जिन ब्यापारों के बारे में नहीं जनता है, यदि वैसे ब्यापार में अपना धन निवेश करता है, तो वह अपना धन गवा देता है।

धन शोधन क्या है?

अंत में मैं यही कहना चाहता हूँ धन क्या है? की यदि आप अपने जीवन में अपार धन-दौलत हासिल करना चाहते हैं, तो आपको धन के इस पाँच नियमों को अच्छे से समझकर अपने जीवन में अनुसरण करना होगा। इन नियमों को समझकर पालन करना होगा।
तभी जाकर आप अपने जीवन में अपार धन-दौलत/पैसा हासिल कर पाएंगे। आप अपने जीवन में सुख सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। ऐसा कहा जाता है जीवन के नब्बे प्रतिशत परेशानियाँ पैसो के कमी के कारण होता है,

धन कैसे प्राप्त होता है?

तो यदि आप इन पाँच नियमो को अपने जीवन में पालन करते हैं तो आपको नब्बे प्रतिशत परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जो की पैसो के कमी के कारण होता है, और एक अच्छा सुखद जीवन जी सकते है। और अपने लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं।
तो आप आपने जीवन में इन नियमो को पालन करे और अपार धन-दौलत (पैसा) हासिल करें। और अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो। तो इसे अपने दोस्तों और अपने परिवारों को शेयर करें। ताकि वो भी धन के इस पाँच नियमों को समझकर धन-दौलत कमा सकें।

आज का सिख :- 

यदि आपको इस लेख को पढ़कर कुछ सीखने को मिला है, और इस लेख को आपको थोड़ा से भी फायदा हुआ हो तो आप इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ और लोगों के साथ सोशल मीडिया के माधयम से शेयर कर सकते हैं, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यबाद।
ध्यान दें :- होम पेज पर जाने के लिए  यहां क्लिक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here